हर चमकने वाली चीज हीरा नहीं होती। शयद इस कहावत को बनाने का मक़सद यह रहा होगा की जब भी आप हीरा खरीदे थोड़ा ध्यान से खरीदे। हीरे को खरीदना और पहनना आज भी हमारे समाज मे शान की बात है यही कारण है की लोग ज्यादा से ज्यादा हीरे की ओर आकर्षित होते ह। मगर इस आकर्षण के साथ साथ हीरे को पहचानना ( Diamond Identification )अति आवश्यक है कम से कम इतना ज्ञान तो होना ही चाहिए की आप असली ओर नकली हीरे मे अंतर कर सके। यहाँ हमारा उद्देश्य आपको हीरे के बारे मे महत्तवपुर्ण ज्ञान देना है तथा ब्लॉग खत्म होने से पहले आपको कुछ ऐसी बातो का ज्ञान करना है की आप केवल लूप की सहायता से ही हीरे की पहचान कर सके।जैसा की हमने पिछले ब्लॉग मे बताया था की किसी भी ब्लॉग को पेहचानने के लिए बहुत सारे
परिक्षण किये जाते है कुछ परीक्षणों के पश्चात निष्कर्ष निकलना पड़ता है तथा कुछ का निष्कर्ष पहले ही निकला होता है हमे यह देखना होते है की आये हुए परिणाम पहले से दिए गए मानकों के अनुसार है अथवा नहीं।
इसके अलावा एक ओर मानक भी होता है कठोरता का। कठोरता के आधार पर यह पता चलता है की इस रतन की मजबूती क्या है अथवा आभूषण बनाते समय कितनी सावधानी बरतनी चाहिए इसलिए। सभी विषय मे बताते समय इस विषय मे भी अवश्य बताया जायेगा
हीरा बनता कहा पर है ( Diamond Formation Place )
पता नहीं कितने समय से फिल्म वाले हमे मुर्ख बनाते आ रहे है की हीरा कोयले की खान मे से निकलता है परन्तु यह बिलकुल भी सत्य नहीं है फिर सत्य क्या है आइये पता लगते है।
हीरा धरती की सतह से लगभग 150 KM नीचे बनता है यह लगभग 1200 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर बनता है तथा इसके लिए 725000 से लेकर 1020000 पाउंड्स का वजन एक वर्ग इंच पर पड़ने वाले वजन के बराबर है अर्थात एक वर्ग इंच क्षेत्रफल पर 200 हाथी का वजन
इतनी साड़ी योग्यताओ को पूरा करने के पश्चात ही कार्बन हीरे मे परिवर्तित हो सकता है 100 डिग्री तापमान पर कोयला जलकर राख बन जाता है इसका अर्थ है हीरा कभी भी कोयले की खान मे नहीं मिलता है हज़ारो वर्षो के ज्वालामुखी परिवर्तनों के द्वारा ही हीरा एवं अन्य बहुमूल्य रत्न धरती की सतह तक आते है।
हीरा कहाँ पाया जाता है ( Diamond Deposits )
वैसे तो हीरा धरती पर बहुत जगह पाया जाता है परन्तु बहुत कम ऐसी जगह है जहाँ पर व्यापारिक दृष्टि से हीरे की खुदाई हो सक। रूस दुनिया का सबसे अधिक हीरा उत्पादक देश है इसके बाद बोत्सवाना , कनाडा ओर ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है। परन्तु साउथ अफ्रीका अंगोला नामबिए ओर ज़ाम्बिया का नाम भी प्रमुखता से आता है
हीरे की पहचान कैसे करे (Identification of diamonds)
हीरे को परिक्षण केंद्र मे परखने के सभी उपाइये पिछले ब्लॉग मे बताये गए है जिन्हे जानने के लिए यहाँ क्लिक करे इसके अलावा कुछ अन्य तरीके भी बताये गए है जो की इस प्रकार से है।
1. हीरा कार्बन का विशुद्ध रूप है जो की कार्बोन के कणो के एक विशेष प्रकार से मिलने के कारण बनता है जैसा की हम पहले ही
बता चुके है हीरा की कठोरता मोह स्केल पर १० है अर्थात हीरा सबसे कठोर रत्न है ओर वह किसी भी अन्य रत्न पर खरोच मार सकता है
2. हीरे को परखने का दूसरा सर्वोत्तम तरीका है उससे गर्म करके देखना। हीरा ऊष्मा का सञ्चालन करने मे अत्यधिक कुशल होता है तथा गर्मी को तुरंत दबा सकता है रतनशास्त्री अक्सर हीरे को परखने के लिए गर्म करके देखते है की वह गर्मी को कितना सह सकता है।
3. हीरा विधुत का प्रवाहक नहीं है अर्थात हीरे मे से विधुत का सञ्चालन किया जाये तो वह उसमे से होकर नहीं जा सकती इस प्रक्रिया से तुरंत पता चल जाता है की हीरा असली है अथवा नकली
4. आजकल बाजार मे विशेष प्रकार के उपकरण आ गए है जिनके सिर्फ छूने मात्रा से पता चल जाता है की हीरा असली है अथवा नहीं इस उपकरण के ऊपर एक इंडिकेटर दिया होता है जिसके लाल या हरा होने से पता चल जाता है की दिया गया रत्न क्या है
बिना मशीनों के हीरे का परिक्षण ( Diamonds identification without machines )
यदि आप एक सुनार है अथवा ज्योतिष है तो ब्लॉग का यह हिस्सा आपके लिए सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है क्युकी यहाँ हम आपको वो तरीके बताएँगे जिनकी सहायता से व् सिर्फ एक लूप की सहायता से की हीरा असली है अथवा नकली
1 हीरे को उल्टा करके किसी कागज़ पर रखे यदि उसमे से आप आर पार देख सकते है मतलब ९९ प्रतिशत वह हीरा नहीं है ओर यदि आप नहीं देख पा रहे है मतलब हीरा असली है
2 हीरे के गार्डेल्ज़ को गौर से देखिये गार्डेल्ज़ वह भाग होता है जो ऊपर ओर नीचे के बीच मे होता है यदि उस भाग पर कटिंग के निशान है तो हीरा १०० प्रतिशत असली है क्युकी इस प्रकार की कटिंग सिर्फ ओर सिर्फ हीरे की ही हो सकती है
3 समावेश का होना, लूप की सहायता से हीरे मे अंदर की तरफ देखिय। यदि उसमे किसी प्रकार के बादल , काले धब्बे या किसी अन्य प्रकार की विशुद्धि दिखाई दे तो समझ जाना चाहिए की वह हीरा ही है
ये कुछ ऐसे परिक्षण है जिसकी सहायता से आप कभी भी ओर कही भी हीरे का परिक्षण कर सकते है
